बीटाहिस्टाइन एक ऐसी दवा है जो आमतौर पर वर्टिगो, सिर घूमना, अस्थिरता या असंतुलन से पीड़ित मरीजों को दी जाती है। यह अक्सर मेनियर रोग के मरीजों को दी जाती है, एक ऐसी स्थिति जिसमें अंदर के कान के फ्लूइड का दबाव बढ़ जाता है। मेनियर रोग के सिमटम में वर्टिगो के हमले, एक कान में सुनने की क्षमता कम होना और घंटी बजने का एहसास शामिल है। मेनियर रोग के ट्रीटमेंट के लिए बीटाहिस्टाइन को पहली बार 1970 में रजिस्टर किया गया था। यह वर्टिन, बीटावर्ट, बी-स्टिल, बीटाहिस्ट, वर्टिस्टार, सर्क, हिसेर्क, बीटासेर्क, वर्गो आदि जैसे कई ब्रांड नामों के तहत मिलती है।
वर्टिन कमर्शियल तौर पर 8, 16, 24 और 48 मिलीग्राम की ताकत में मिलती है। वर्टिन 8 मिलीग्राम का उपयोग मुख्य रूप से वर्टिगो और सिर घूमने के ट्रीटमेंट के लिए उपयोग किया जाता है, विशेष रूप से मेनियर रोग जैसी कंडीशन में। कहा जाता है कि इसका असर इसके डोज़ पर निर्भर करता है, जिसका मतलब है कि जितनी ज़्यादा डोज़ होगी, यह उतना ही ज़्यादा असरदार होगा।
नीचे दिए गये मामलों में बीटाहिस्टीन से बचना चाहिए या सावधानी के साथ दिया जाना चाहिए:
बीटाहिस्टीन से एलर्जी, त्वचा से जुड़ी बहुत ज़्यादा सेंसीटिविटी जैसे झुनझुनाना और सुन्न पड़ जाना, सांस लेने में तकलीफ और हिस्टामाइन के बढ़े हुए स्तर के कारण अम्लता में वृद्धि हो सकती है।
आपको अपने डॉक्टर को अपनी सभी दवाइयों के बारे में सूचित करना चाहिए, क्योंकि बीटाहिस्टाइन के साथ दूसरी दवाइयां रीऐक्ट कर सकती हैं।
बीटाहिस्टाइन एक हिस्टामाइन एनालॉग है जिसमें H1 रिसेप्टर एगोनिस्ट और H3 रिसेप्टर ऐन्टागनिस्ट भूमिकाएँ होती हैं। इस असर के कारण, इसे सिनारिज़ाइन जैसे H1 रिसेप्टर ऐन्टागनिस्ट के साथ नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह दोनों दवाओं की एफिशन्सी को कम कर देगा।
बीटाहिस्टाइन को बताए गये अवधि के लिए आपके डॉक्टर द्वारा तय गिए गये डोज़ में लिया जाना चाहिए। हमेशा अपने डॉक्टर को किसी भी पहले से मौजूद मेडिकल कंडीशन के बारे में सूचित करें और नीचे दी गई जानकारी साझा करें:
वर्टिन का ऐक्टिव कॉम्पोनेंट बीटाहिस्टाइन हाइड्रोक्लोराइड या बीटाहिस्टाइनडेमेसिटेट है। बीटाहिस्टाइन उन कुछ दवाओं में से एक है जो अंदर के कान के माइक्रोकिरकुलेशन को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती हैं। यह दो तरह की एक्शन के द्वारा हिस्टामाइन एनालॉग की तरह काम करता है: (1) H1 रिसेप्टर्स का एगोनिस्ट और (2) H3 रिसेप्टर्स का ऐन्टागनिस्ट। इसका H1 रिसेप्टर्स पर कमज़ोर असर पड़ता है लेकिन H3 रिसेप्टर्स पर इसका असर मज़बूत होता है। अध्ययनों से पता चला है कि अंदर के कान, कोक्लियर और वेस्टिबुलर दोनों हिस्सों में खून की सप्लाइ बढ़ाकर, बीटाहिस्टाइन अंदर के कान के सिस्टम में फ्लूइड के प्रोडक्शन और रेसॉरपशन को संतुलित करने में मदद कर सकता है। यह असर मेनियर रोग के मैनेजमेंट में उपयोगी है, जो एंडोलिम्फेटिक हाइड्रोप्स या अंदर के कान में बढ़े हुए दबाव से जुड़ा हुआ होता है, जिसके कारण वर्टिगो, टिनिटस और सुनने में उतार-चढ़ाव की समस्या होती है। यदि इसका ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है, तो मेनियर रोग प्रभावित कान में पर्मानेंट तौर पर सुनने की हानि और लगातार रहने वाली अस्थिरता का कारण बन सकता है।
बीटाहिस्टाइन सुस्ती पैदा नहीं करता है, जो कि वर्टिगो के मैनेजमेंट में उपयोग किए जाने वाले ज्यादातर वेस्टिबुलर सप्रेसेंट्स का एक सामान्य साइड इफेक्ट है। इस वजह से, सेंट्रल कोम्पेनसेटरी मेकानिज़म को खतरे में डालने की संभावना कम होती है।
हाल ही में, कुछ अध्ययनों ने कान के संतुलन के अंगों पर बीटाहिस्टाइन के पेरिफेरल असर के बारे में बताया है। ऐसा कहा जाता है कि यह उस जगह से सेंसरी इनपुट को कम करता है, जिससे उत्तेजना पैदा करने वाली रीस्पान्स कम हो जाती है। बीटाहिस्टाइन वर्टिगो के मैनेजमेंट में उपयोग की जाने वाली दूसरी दवाओं से अलग है क्योंकि यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम के काम को दबाता नहीं है, जो वेस्टिबुलर डिसॉर्डर्स से उबरने के लिए बहुत जरूरी है।
बीटाहिस्टाइन का यूरोप और एशिया में बहुत ज़्यादा उपयोग किया जाता है। यह यूएसए में मिलती नहीं है, क्योंकि इसे FDA की मंजूरी नहीं मिली है।.
सभी उत्पाद और कंपनी के नाम उनके संबंधित मालिकों के ट्रेडमार्क या रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हैं। इनका उपयोग उनके साथ किसी भी प्रकार के संबंध या उनके द्वारा समर्थन का संकेत नहीं देता है।
हमने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है कि यहाँ दी गई जानकारी सटीक, अद्यतन (अप टू डेट) और पूर्ण हो; फिर भी इसे पेशेवर मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। NeuroEquilibrium™ केवल दवाओं से जुड़ी सामान्य जानकारी के लिए एक रेफरेंस प्रदान करता है और इसकी पूरी सटीकता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी दवा या उसके संयोजन के बारे में चेतावनी न होने का मतलब यह नहीं है कि वह हर मरीज के लिए सुरक्षित, असरदार या उपयुक्त है। अपने मेडिकल फैसले हमेशा डॉक्टर या रजिस्टर्ड मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के आधार पर ही लें।
माइग्रेन को स्थायी रूप से पूरी तरह खत्म करना हमेशा संभव नहीं होता, लेकिन इसके अटैक्स की संख्या और गंभीरता को काफी कम किया जा सकता है। इसके लिए ट्रिगर्स की पहचान करना, अच्छी नींद लेना, तनाव को नियंत्रित करना और जरूरत पड़ने पर प्रिवेंटिव इलाज लेना मददगार हो सकता है। जिन लोगों को माइग्रेन के दौरान बैलेंस या न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होती हैं, उनके लिए न्यूरोइक्विलिब्रियम जैसे विशेष क्लीनिक्स जांच और इलाज प्रदान करते हैं, जो मूल कारणों को पहचान कर समय के साथ माइग्रेन के दोबारा होने की संभावना को कम करने में मदद कर सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान यदि माइग्रेन अचानक बहुत तेज हो, सामान्य माइग्रेन से अलग लगे, या लंबे समय तक बना रहे, तो तुरंत ER में जाना चाहिए। यदि इसके साथ नजर में बदलाव, भ्रम, बुखार, हाई ब्लड प्रेशर, सूजन, कमजोरी या लगातार उल्टी हो रही हो, तो तुरंत इलाज लेना जरूरी है। ये लक्षण प्रीक्लेम्पसिया, स्ट्रोक या संक्रमण जैसी गंभीर स्थितियों का संकेत हो सकते हैं और इन्हें हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए।
इग्रेन के सामान्य ट्रिगर्स को याद रखने के लिए 5 C का उपयोग किया जाता है। इनमें आमतौर पर कैफीन, चीज़, चॉकलेट, सिट्रस फूड्स और मौसम या ठंड में बदलाव शामिल होते हैं। हर व्यक्ति में ट्रिगर्स अलग हो सकते हैं, लेकिन इन चीजों का अपने सिरदर्द पर असर नोट करने से पैटर्न पहचानने और जीवनशैली (लाइफस्टाइल) में बदलाव करके माइग्रेन के अटैक्स को कम करने में मदद मिल सकती है।
बच्चों में माइग्रेन का इलाज जीवनशैली (लाइफस्टाइल) में बदलाव और उम्र के अनुसार दवाओं के मेल से किया जाता है। नियमित नींद, सही भोजन, पर्याप्त पानी पीना और तनाव को नियंत्रित करना जरूरी होता है। डॉक्टर जरूरत पड़ने पर एसिटामिनोफेन या आई–बुप्रोफेन जैसी दर्द कम करने वाली दवाएं (एनाल्जेसिकस) दे सकते हैं और कुछ मामलों में प्रिवेंटिव दवाएं भी दी जाती हैं। इलाज बच्चे की उम्र, लक्षणों और माइग्रेन के अटैक्स की आवृत्ति पर निर्भर करता है।
हां, माइग्रेन के कारण चक्कर, वर्टिगो और बैलेंस की समस्याएं हो सकती हैं, जिसे आमतौर पर वेस्टिबुलर माइग्रेन कहा जाता है। ये लक्षण सिरदर्द के साथ या बिना भी हो सकते हैं और घूमने जैसा एहसास, अस्थिरता या गति (मोशन) से परेशानी के रूप में महसूस हो सकते हैं। न्यूरोइक्विलिब्रियम जैसे विशेष केंद्र बैलेंस और न्यूरोलॉजिकल गतिविधियों की जांच करके सही कारण पहचानने और लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए विशेष इलाज प्रदान करते हैं।